नहीं हुआ चयन तो मार ली गोली...13 साल से कर रहा सिविल सेवा की तैयारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कराई वीडियोग्राफी, पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरानगर के राजीवनगर में सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

मूल रूप से गोरखपुर मिया बाजार निवासी तंजीम नियाजी (34) एलएलबी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है। वह राजीव नगर के दशरथ अपार्टमेंट में किराए पर रहता है। गुरुवार को पिता मो. शाहिद ने बेटे को कॉल मिलाई। फोन रिसीव नहीं होने पर वह घबरा गए। शाहिद ने बेटे के दोस्त अतहर आलम और रमीज को फोन कर तंजीम के बारे में जानकारी करने के लिए फ्लैट पर भेजा। शाम करीब 7:30 बजे दोनों लोग दशरथ अपार्टमेंट पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। तंजीम के गेट नहीं खोलने पर अतहर और रमीज ने अरविंदो चौकी पहुंचे। जहां प्रशिक्षु दरोगा अखिलेश कुमार और सिपाही विजय भान को घटना के बारे में बताया।

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि तंजीम गंभीर हालात में जमीन पर पड़ा था। पास में ही .32 बोर की अवैध पिस्टल और खोखा पड़ा था। कमरे में खून फैला हुआ था। घायल को इलाज के लिए चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए परिवार को सूचना दी गई। दोस्त अतहर ने पुलिस को बताया कि

बीते वर्ष सिविल सेवा में चयन 13 नंबर से रह गया। उसके बाद से तंजीम तनाव में रहने लगा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अवसाद की वजह से तंजीम ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। घायल अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

कमरे में मिली .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और खोखा
छानबीन के दौरान कमरे में एक पिस्टल, एक कारतूस, खोखा, संदिग्ध धातु का टुकड़ा बरामद हुई है। इंदिरानगर थाने में उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय ने तंजीम के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिस्टल कहां से आई? हालत में सुधार के बाद तंजीम से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ेः डॉक्टर सरकारी, इलाज निजी अस्पताल में.... केजीएमयू डॉक्टर निष्कासित

संबंधित समाचार