जरूरतमंदों का सहारा बनेगा डूडा, 200 बेड का बनाएगा शेल्टर होम, मिली एनओसी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नगर निगम ने दी जमीन, छह करोड़ की लागत से होगा तौयार

लखनऊ, अमृत विचार: जरूरतमंदों को आश्रय देने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) पीजीआई स्थित हरबंश गढ़ी में 200 बेड का शेल्टर होम बनाएगा। यह निर्माण नगर निगम की भूमि पर कराया जाएगा। लंबे इंतजार के बाद नगर निगम ने एनओसी दे दी है। इसका फायदा पीजीआई में आए तीमारदारों को मिलेगा, जो काफी दूर-दूर से आते हैं लेकिन उनके पास कोई रहने की व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे में डूडा का उठाया यह कदम लोगों को काफी मदद देगा।  

डूडा को नगर निगम ने जमीन और उस पर निर्माण की एनओसी दे दी है। इसकी वजह से कई साल से शेल्टर होम का निर्माण लटका है। शेल्टर होम करीब छह करोड़ रुपये से बनेगा, जो एक वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से गरीब, श्रमिक व फुटपाथ पर रहने वालों को आश्रय मिलेगा। सर्दियों में लोगों को खुले आसमान में नहीं रहना पड़ेगा। परिसर में रुकने के साथ आगे भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ेः लखनऊः सिविल में दिल के मरीजों के लिए जांच सुविधा जल्द, ट्रॉयल हुआ सफल

संबंधित समाचार