प्रयागराज: डंपर की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वैवाहिक समारोह से घर वापस लौटते समय हुआ हादसा 

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। शादी समारोह से वापस लौट रहे पति-पत्नी की सोमवार की देर रात डंपर की चपेट में आ गये। जिसमे महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मनौरी से नैनी आते वक्त हुई। दंपत्ति वापस लौटते समय रास्ता भटक गए थे। बाद में एनएसआईसी गेट के पास वह डंपर की चपेट में आ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी हउली मर्दानपुर निवासी अनिल कुमार 40 सोमवार पत्नी तारा देवी के साथ एफसीआई गेट के समीप सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात वह वापस लौटने लगे। कुछ आगे बढ़ने के बाद वह रास्ता भटककर सरगम की ओर जाने लगे। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड गेट के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मीरजापुर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें-Prayagraj News : मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण 

संबंधित समाचार