UP by-election: यूपी की 9 सीटों पर जारी मतदान के बीच बोले अखिलेश- प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-"उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है। 

इसके साथ ही उन्होंनो कहा कि चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेखौफ जाएं और अपना वोट जरूर डालकर आएं!" प्रशासन सत्ता का प्रतिनिधि न बने।

यह भी पढ़ें:-Live UP By-election 2024: कड़े सुरक्षा के बीच कटेहरी समेत UP के नौ सीटों मतदान शुरू, बोले अखिलेश- जनता की चेतना ही चेतावनी है...

संबंधित समाचार