लखनऊ के बीकेटी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई जहां एक युवक की पीट-पीट कर हत्या दी गई। युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला है। मृतक का नाम अर्जुन लोधी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक दुकान से घर लौट रहे अर्जुन को कुछ लोगों ने लाठी-डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। BKT थाना क्षेत्र के देवरी गांव की घटना है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, जिला समन्वयक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार