भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्वदेशी जर्सी पहनकर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में स्देशी जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को जर्सी का डिजाइन का अनावरण किया। इस शर्ट को एसिक्स और दो मूल निवासी महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन के सहयोग से तैयार किया गया है। …
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में स्देशी जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को जर्सी का डिजाइन का अनावरण किया।
इस शर्ट को एसिक्स और दो मूल निवासी महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन के सहयोग से तैयार किया गया है। क्लार्क दिग्गज क्रिकेटर मास्किटो की वंशज हैं, जो 1868 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन टीम में स्वदेशी खिलाड़ी थे।
Designed by Aunty Fiona Clarke & Courtney Hagen, our Aussie men's Indigenous shirt pays tribute to the 1868 cricket team, who made a three-month journey from Australia to the UK by sea, playing 47 matches at some of the most famous grounds in world cricket! ??❤️ pic.twitter.com/5TGN0slCX7
— Cricket Australia (@CricketAus) November 11, 2020
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि वह पहली स्वदेशी जर्सी को पहनने का मौका मिलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद तीन टी20 और फिर आखिर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज 4 दिसंबर से शुरू होगी।
