Kanpur: साहब! पत्नी और ससुरालवालों से बचाओ, पीटते हैं...मारपीट प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने दर्ज कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में एक पीड़ित ने मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से गुहार लगाई कि साहब मेरी पत्नी और ससुराल वालों से बचाओ। पत्नी बेलन से पीटती है। पुलिस ने युवक की पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरजेंदर नगर निवासी श्यामप्रकाश दीक्षित ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि चार साल पहले उसकी शादी सरसौल निवासी दीपिका दुबे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अपने परिजनों के बहकावे में आकर आए दिन मारपीट और झगड़ा करती है। इतना ही नहीं वह पूरे परिवार को घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देती है।

श्याम प्रकाश ने बताया कि तीन दिन पहले दीपिका ने उस पर बेलन से हमला कर सिर अलमारी में भिड़ा दिया था जिससे वह लहूलुहान हो गया था। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर उसने पत्नी दीपिका, सास रानी दुबे और साले आदि के खिलाफ तहरीर दी। चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज