रुद्रपुर: भाजपा नेत्री के बेटे पीयूष पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भाजपा नेत्री के बेटे पर एक युवती ने छेड़छाड़ व एडिट वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह कॉलोनी में स्थित कार्यालय में नौकरी करती है। कुछ माह पहले पीयूष भाटिया जो कि भाजपा नेत्री का बेटा भी है। अक्सर उसका पीछा कर रास्ता रोककर अश्लील टिप्पणियां करता रहता है। आरोप था कि कई बार उसे कार से दबाने का भी प्रयास किया। बताया कि एक माह पहले वह दोपहर को भोजन करने अपने घर जा रही थी। तभी पीयूष भाटिया ने उसे अकेला पाकर रोक लिया और अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा।

आरोप था कि पुलिस से शिकायत करने पर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ देने, एडिट फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ अप्रिय घटना की योजना भी बना रहा है। जिस कारण वह भयपूर्ण माहौल में जीवन व्यतीत कर रही है और पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद से गुजर रही है। पीड़िता ने सिडकुल चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: एसबीएफसी फाइनेंस शाखा प्रबंधक को मिली धमकी, शाखा में दो लड़कियों के बीच हुआ था विवाद

संबंधित समाचार