पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 37 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइली गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे। 

प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर से इलाके में पहुंच गए हैं। एक अधिकारी ने यहां मीडिया को बताया,‘‘अब तक कम से कम 37 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या अब भी बढ़ रही है।’’ उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कबाइली समुदायों के लोग स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 

हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे। 

यह भी पढ़ें:-UP Police की भर्ती परीक्षा में चयन होकर गोंडा में तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव