रामपुर : किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित पुजारी गिरफ्तार, डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

सैदनगर,रामपुर,अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मंदिर के पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसका डीएनए टेस्ट कराया और उसको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुजारी को जेल भेज दिया गया, बाकी आरोपी फरार हैं। 

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का था। गांव निवासी एक किशोरी के बच्चा पैदा हुआ तो सनसनी फैल गई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ गांव के ही कुछ लोग उसके साथ 2 वर्ष से दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। मुख्य आरोपी रामस्वरूप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अजीमनगर पुलिस शनिवार को डीएनए टेस्ट के लिए आरोपी को जिला अस्पताल ले गई। 

डीएनए टेस्ट के लिए डॉक्टर ने आरोपित का सैंपल लिया तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोपित की हालत बिगड़ती देख सभी लोग घबरा गए। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद आरोपी की हालत में सुधार हो गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में  पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया आरोपित का डीएनए टेस्ट कराया गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही असली आरोपी के बारे में खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें:-UP Police की भर्ती परीक्षा में चयन होकर गोंडा में तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल

 

संबंधित समाचार