बाराबंकी: सज-धजकर दुल्हन करती रही इंतजार, 56000 रुपए देने बाद भी नहीं बारात, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील हैदरगढ़ के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक अजब गजब मामला सामने आया  हैं। जनाती और दुल्हन बारात का इंतजार करते रह गये लेकिन बारात ही नहीं पहुंची। पूरा मामला थाना व कस्बा सुबेहा के जवाहर नगर वार्ड का है। वार्ड निवासी राम उजागर ने अपनी पुत्री की शादी राम विहार कॉलोनी  राजाजीपुरम जनपद लखनऊ के संदीप कुमार पुत्र बाबादीन के साथ तय की थी।

गत 17 नवम्बर को 51000 तथा ₹5000 बाबादीन के घर पर दे आए थे।  22 को लखनऊ से बारात आनी थी तय समय पर जब बारात दरवाजे पर नहीं पहुंची तब परिजनों को चिंता होने लगी तो उन्होंने फोन कर जानकारी चाही, जिस पर वर पक्ष के लोगो द्वारा बताया गया कि हम घर से निकले हैं रास्ते में जाम में फंसे हैं जल्द ही पहुंच जाएंगे।

cats

मामले में नया मोड़ तब आया जब एक महिला लड़की पक्ष के घर पहुंची और उसने खुद को संदीप की पत्नी बताया और कहा कि मेरी शादी संदीप के साथ 1 एक वर्ष पूर्व मन्दिर में हो गई थी वह लोग शादी करने के लिए नहीं आएंगे। इस बात की जानकारी हमको हुई है। हमने आप लोगों को बता दिया महिला ने लखनऊ जनपद के पारा थाना में मुकदमा भी दर्ज करवाया है। दूसरी शादी की जानकारी जब लड़की पक्ष वालों को हुई तो उन्होंने देर रात थाना सुबेहा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बारात ना आने से लड़की पक्ष का काफी नुकसान हुआ उसकी भरपाई की बात तहरीर में कही गई है मामले की जानकारी के लिए जब थाना अध्यक्ष सुबेहा संजीव कुमार से बात की तो उन्होंने बताया मामला प्रकाश में आया है जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP Police की भर्ती परीक्षा में चयन होकर गोंडा में तीन सगे भाइयों ने रचा इतिहास, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका