बाबर आजम बने पाकिस्तान के नये टेस्ट कप्तान, इस टीम के खिलाफ होगा पहला मैच
लाहौर। बाबर आजम को पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद उन्हें अब तीनों फॉर्मेट की कप्तानी मिल गई है। बाबर को क्रिकेटर अजहर अली की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया है। अजहर अली की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम को इस जुलाई में इंग्लैंड में बुरी तरह …
लाहौर। बाबर आजम को पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद उन्हें अब तीनों फॉर्मेट की कप्तानी मिल गई है। बाबर को क्रिकेटर अजहर अली की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया है। अजहर अली की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम को इस जुलाई में इंग्लैंड में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
बाबर पहले से पाकिस्तान के वनडे और टी20 कप्तान हैं और अब उनको टेस्ट की भी कप्तानी सौंप दी गई है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीत ली थी। इस बीच पाकिस्तान ने दिसंबर में शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए 35-सदस्यीय टीम की घोषणा आज कर दी है।
पाकिस्तान इस दौरे के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगा। बाबर ने कहा, “टेस्ट कप्तान बनाये जाने के बाद मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले कुछ प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शामिल हो गया हूं।
