कासगंज: भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को दिनदहाड़े मारी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: जिले में दबंगों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। रविवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पीड़ित के परिजनों के अनुसार जमीनी विवाद के चलते दंबगों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। परिजनों द्वारा दबंगों के नाम बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव हथोड़ा वन का है। गांव निवासी राजू चौहान भारतीय जनता पार्टी व मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह गांव से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय के समीप हमलावर घात लगाए बैठे हुए थे। उन्होंने राजू के निकलते ही गोली मार दी। गोली युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पेट में लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। खून बहने लगा।

हमलावर भाग गए। गोली की आवाज सुन गांव के लोग पहुंच गए। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घायल को उपचार के लिए पटियाली भेजा। जहां से कासगंज रेफर किया गया। यहां हालात में सुधार न हुआ तो अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि एक जमीनी विवाद जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसी को लेकर दबंगों ने गोली मारी है। दिनदहाड़े हुई गोली कांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

घायल भाजपा नेता के परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- राधेश्याम, कोतवाली प्रभारी पटियाली ।

क्या बोले युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
हमने पिछले सप्ताह ही पटियाली उप जिलाधिकारी को इस मामले में प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया था कि गंभीरता से विचार किया जाए, लेकिन गंभीरता से विचार नहीं हुआ। यदि समय से मामला सुलझ गया होता तो शायद यह वारदात नहीं होती- कुलदीप प्रतिहार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता