लखीमपुर खीरी : उपचुनाव के परिणामों ने समाजवादी पार्टी को बना दिया समाप्तवादी पार्टी -डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले डिप्टी सीएम

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सूबे के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने सात सीटे जीतकर सपा के गुंडाराज का जवाब देकर समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सबका साथ सबका विकास का नारा जन-जन तक पहुंचने का आहृवान करते हुए कहा कि मुख्य रूप से सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2027 ही नहीं बल्कि 2047 तक सीएम की कुर्सी पाने का सपना न देखें, क्योंकि भारत को विकसित राष्ट्र बनने तक भाजपा को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सपा समझती थी कि मुस्लिम मजबूरी है और यादव  बपौती है। कुंदरकी में इन दोनों बिरादरी की संख्या ज्यादा है। मगर,  नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। इससे साबित होता है कि भाजपा सबके विकास के लिए कार्य करने वाली एकलौती पार्टी है।

यह बातें सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी कुशलक्षेम जानकारी समस्याओं को निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की रिकॉर्ड जीत ने कांग्रेस के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया है। इसी तरह यूपी के उपचुनाव में सात सीटें जीत कर सपा के गुंडाराज का जवाब जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है। उन्होंने  पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से अलग-अलग बात कर विकास सुशासन पर चर्चा की। भाजपा अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं की शान भाजपा है। किसानों, महिलाओं, पिछड़ों एवं दलितों का सम्मान सिर्फ भाजपा में है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि लखीमपुर भाजपा का मजबूत किला है। 2027 में भी जिले की सभी सीटों पर भगवा एक बार फिर  लहराएगा। संचालन जिला महामंत्री विनोद लोधी ने किया। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोमू, मंजू त्यागी, अमन गिरी, जिलाउपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, रामजी मौर्य, आशु मिश्रा,  पालिकाध्यक्ष गोला विजय शुक्ला रिंकू एवं लखीमपुर डॉ. इरा श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिदिन डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, अनुपम अवस्थी, रामजी दीक्षित, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सुरजन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल

संबंधित समाचार