स्पाइडरमैन है या दूल्हा! पिकअप चालक ने माला से चुराई नोट, तो दूल्हे ने उठाया खतरनाक कदम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा अपनी जान की परवाह किए बिना चोर को पकड़ने के लिए चलते पिकअप पर चढ़ जाता है। हालांकि जब कुछ दूर जाने के बाद पिकअप रुकी तो दूल्हे ने ड्राइवर को उतार कर पीटने लगता है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर बताया जा रहा है कि विवाद दूल्हे की माला से एक नोट चुराने पर हुआ था।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ जिले के डुंगरवली गांव का है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे एक पिकअप जा रही होती है, और पिकअप की खिड़की पर दूल्हा नोटों की माला पहने ही लटका हुआ होता है। कुछ दूर तक चलती पिकअप की खिड़की पर दूल्हा लटका रहा। बाद में जब पिकअप रुकी तो दूल्हा बाहर निकला और ड्राइवर को भी उतारा। इसी बीच दूल्हे के परिजन भी आ गए और सभी ने मिलकर पिकअप ड्राइवर की पिटाई कर दी।  

चोर को पकड़कर पीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में एक दूल्हा घोड़ी छोड़कर एक चोर के पीछे भागता नजर आया। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक युवक ने दूल्हे की पहनी नोटों की माला से एक नोट खींच लिया था। इसके बाद दूल्हा घुड़चढ़ी छोड़कर चोर के पीछे फिल्मी हीरो की तरह दौड़ पड़ा। काफी देर तक वह पिकअप की खिड़की पर लटका रहा। बाद में पिकअप में बैठे चोर को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान पीछे से आ रहे दूल्हे के परिजनों ने भी चोर की पिटाई कर दी। हालांकि बाद में चोर ने माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें:-Sambhal violence: संभल में 30 नवंबर तक ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश पर रोक, जानिए क्या बोले डीएम

संबंधित समाचार