नाबालिग लड़की का नहाते समय बनाया वीडियो, अगवा कर कई बार किया रेप, बदहवास हालत में पहुंची घर तो मां के उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि 18 नवंबर को नाबालिग लड़की घर से मामा के यहां जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची और तब उसकी तलाश की गयी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया। पीड़िता का आरोप है कि सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। 

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर बेटी से बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-Maharashtra News: 'वर्षा’ के बाहर पहुंचे समर्थकों से एकनाथ शिंदे ने की यह खास अपील 

संबंधित समाचार