जौनपुर में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार,  हथियार और गोला बारुद बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की जफराबाद व लाइन बाजार थाने की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर घायल हो गए, उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला बारुद बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बुधवार को बताया कि हौज मोड़ के पास पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि पशु तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य मोटर साइकिल और पैदल घूम कर रैकी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गयी। 

इस बीच जौनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर घेराबन्दी कर ललकारा गया मगर बदमाशों ने दीवार के आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पिस्टल से फायर किया जिससे दोनों बदमाश घायल होकर गिर गये और उन्हे धर दबोचा गया। घायल बदमाशो की पहचान साहिल (23) और दानिश (22) के तौर पर की गयी है। उन्हे इलाज के लिये जिला अस्पताल सदर में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें- एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह, 7 साल पुराने मामले में हुई पेशी

संबंधित समाचार