बदायूं : निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शहर की आवास विकास कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करते समय हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार। निर्माणाधीन मकान पर पानी का छिड़काव के दौरान एक मजदूर तीसरी मंजिल से नीच गिर गया। मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद मजदूरी के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। 

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी राजपाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। रोज सुबह गांव से काम पर जाते थे और शाम को वापस घर पर लौट जाते थे। वर्तमान में वह शहर की आवास विकास कॉलोनी में पूरनलाल के निर्माणाधीन ती मंजिल मकान पर काम कर रहे थे। बुधवार सुबह वह तीसरी मंजिल से दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। साथी मजदूर दूसरे काम कर रहे थे। इसी दोरान राजपाल निर्माणाधीन मकान की तीसरे मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरे। तेज आवाज आने पर साथी मजदूरों ने देखा। वह हड़बड़ा गए। शोर मचाने लगे। आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कुछ देर के बाद पुलिस भी पहुंची। लोगों ने पूछताछ करने के बाद राजपाल के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मकान से गिरकर मजदूर की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर नहीं आई है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार