बरेली: जिले में 3017 निगेटिव, 44 नए संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 44 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ डा. …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 44 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, बुधवार को 3061 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें आईवीआरआई से पांच और एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले हैं। जिले में कुल 44 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में 3017 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
लक्ष्मी नगर, कांधरपुर, राजपुरा, कर्मचारी नगर, आलमगिरिगंज, गौटिया, सुर्खा, माडल टाउन साई रेजिडेंसी, सुभाष नगर, महानगर, आलोक नगर, पवन विहार कालोनी, कैंट, पंजाबपुरा, मोहनपुर, रामपुर गार्डन, साहूकारा, नरियावल, सिविल लाइंस, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, जोगी नवादा, आजाद नगर, मढ़ीनाथ, गांधीपुरम, कौशाम्बी एन्क्लेव, रहपुरा चौधरी, नई बस्ती, किच्छा, राजेंद्र नगर में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार