बरेली: संभल जा रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प, जिलाध्यक्ष चकमा देकर निकले तो झुमका पर रोका...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिरासत में लेकर सपाइयों को भेजा गया पुलिस लाइन, जमकर की नारेबाजी

सीबीगंज, अमृत विचार। एक दिन पहले सीबीगंज में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को संभल जाने से पुलिस ने रोका था। अब शनिवार दोपहर संभल जाने के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर संभल जा रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप को रोकने पहुंची पुलिस के साथ सपा पदधिकारियो की झड़प हो गई। इससे पहले सपा कार्यालय से बाहर निकल रहे सपा पदाधिकारियों को वहीं रोक दिया गया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अशोक यादव के साथ बाइक से निकल गए। हालांकि उन्हें झुमका चौराहे के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2024-11-30 at 12.52.10
 दरअसल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने संभल जाने का एलान किया था। उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संभल निकलता उससे पहले ही उन्हें लखनऊ में हिरासत में ले लिया गया। इधर बरेली में सपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को संभल जाने का निर्णय लिया था।

WhatsApp Image 2024-11-30 at 12.49.44

लिहाजा सभी मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। सभी एक साथ संभल जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उनको रोक दिया। सपा कार्यकर्ता किसी तरह कार्यालय से बाहर निकले। रोकने को लेकर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पुलिस को चमका देकर दूसरे गेट से बाइक लेकर निकल गए। पुलिस वाले भी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन जिलाध्यक्ष हाथ नहीं आए। अन्य सपाइयों ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान आक्रोशित सपाइयों ने नारेबाजी की। 

WhatsApp Image 2024-11-30 at 12.49.43

भारी पुलिस बल रहा मौजूद
इधर एसपी सिटी मानुष पारीख, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव समेत कई थानों का पुलिस बल सपा कार्यालय पर मौजूद रहा। यहां पर पुलिस ने कई सपा पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस वैन में बैठने के दौरान सपाइयों से जोरदार भिड़ंत हुई। काफी धक्का-मुक्की के बाद सपाइयों को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को झुमका चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया। वहां से उनको सीबीगंज थाने में लाया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, अरविंद यादव, राजेश अग्रवाल,अशोक यादव, सुल्तान बेग, समर्थ मिश्रा आदि मौजूद है।

यह भी पढ़ें- बरेली: धीरेंद्र शास्त्री को शहाबुद्दीन की नसीहत, कहा- आप में और PFI में क्या अंतर बचा

संबंधित समाचार