लखीमपुर खीरी: भाकियू जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया घर पर नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखनऊ आंदोलन में जाने की तैयारी में थे जिलाध्यक्ष

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन का लखनऊ में होने वाला आंदोलन असफल करने के लिए पुलिस ने संगठन के जिला अध्यक्ष को पंजाबी कालोनी स्थित उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।

बजाज चीनी मिलों पर पिछले वर्ष के करोड़ों रुपए बकाया भुगतान को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा बजाज भवन लखनऊ में घेराव की चेतावनी दी गई थी। संगठन के पदाधिकारी आंदोलन में हिस्सा न ले सकें इसके लिए ताना बाना बुना गया और भारतीय किसान यूनियन खीरी के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन को पुलिस ने शनिवार की सुबह चार बजे ही तमाम पुलिस बल के साथ नगर की पंजाबी कालोनी स्थित उनके आवास पर जा पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया, जिससे वह आंदोलन में हिस्सा नहीं ले पाए। जोशन का कहना है कि अधिकारी चाहे जितनी ज्यादती कर लें वह किसानों के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: बंद घर को चोरों ने खंगाला, लाखों का माल उड़ाया 

संबंधित समाचार