मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/पाकबड़ा/ अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के आयशा मस्जिद निवासी अब्दुल सलाम ने अपनी बेटी आबिदा का निकाह बिजनौर …

मुरादाबाद/पाकबड़ा/ अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के आयशा मस्जिद निवासी अब्दुल सलाम ने अपनी बेटी आबिदा का निकाह बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी मोहम्मद हमराज के साथ किया था। आरोप है कि ससुराली निकाह के बाद दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर पति व अन्य ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके आकर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति मोहम्मद हमराज समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

मारपीट करने में चार गिरफ्तार
सिविल लाइंस पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल नवल मारवाह ने बताया कि सात दिन पहले एमडीए कालोनी नीतू यादव ने कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि आरोपियों ने उसके भाई को रंजिशन रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में नीरज, बिट्टू, सैंकी व विशाल को गिरफ्तार किया है।

संबंधित समाचार