Kanpur: बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां फैक्ट्री से लौटते समय बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।  
     
बिधनू थानाक्षेत्र के गांव करसुई निवासी 28 वर्षीय श्यामसुंदर और उसका छोटा 26 वर्षीय भाई लवकुश उर्फ पंकज और बड़ा भाई चंदन सचेंडी में स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों श्यामसुंदर और उसका भाई लवकुश रोज की तरह शनिवार रात 8.30 बजे ड्यूटी खत्म करके घर को लौट रहे थे। 

बताया कि वह लोग अभी उदयपुर और सीढी इटारा के बीच पहुंचे ही थे, कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अस्पताल पहुंचाया। जहां श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं लवकुश के पैरों, पीठ व अन्य जगह गंभीर चोटें आ गई। उसका इलाज हैलट में चल रहा है।  

यह भी पढ़ें- Kanpur: शादी समारोह में गया परिवार, चोरों ने घर से 20 लाख का माल किया पार, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार