हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, पति संग साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली । साउथ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को एंजॉय कर रही हैं। काजल शादी के बाद पति गौतम किचलू संग हनीमून पर हैं। दोनों के हनीमून से जुड़ी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Kajal A …

नई दिल्ली । साउथ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को एंजॉय कर रही हैं। काजल शादी के बाद पति गौतम किचलू संग हनीमून पर हैं। दोनों के हनीमून से जुड़ी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दे कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल बीते 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।इन दिनों काजल अग्रवाल मालदीव में हनीमून मना रही हैं।

हनीमून से जुड़ी तस्वीरों में काजल अग्रवाल पति गौतम किचलू के साथ हाथों में हाथ डाले रोमांटिग अंदाज में नजर आई। वहीं, दूसरी और कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस समुद्र के किनारे खबसूरत पोज भी देती हुई दिखाई दे रही हैं। काजल अग्रवाल ने हनीमून की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

काजल अग्रवाल अपनी हनीमून की तस्वीरों में स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस समुद्र किनारे जहां योग पोज देती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके पति गौतम उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में काजल अग्रवाल और उनके पति का अंदाज वाकई देखने लायक है। एक्ट्रेस की इन फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों की खूब तारीफें भी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार