बिजली की चपेट में नहीं आएंगे हाथी, हुआ ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए बहु विभागीय स्तर पर प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय लिया है। उत्तर बंगाल में बिजली और वन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें कहा गया कि इस प्रकोष्ठ में वन निदेशालय, पश्चिम …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए बहु विभागीय स्तर पर प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय लिया है। उत्तर बंगाल में बिजली और वन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जिसमें कहा गया कि इस प्रकोष्ठ में वन निदेशालय, पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और स्थानीय पंचायत के सदस्य होंगे। मुख्य वन्यजीव वार्डन वीके यादव ने बताया कि यह प्रकोष्ठ हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए रणनीतियां तैयार करने का काम करेगा। वन विभाग के अनुसार बिजली की चपेट में पिछले पांच साल में उत्तरी बंगाल में 25 हाथियों की मौत हुई है। इस वर्ष नौ हाथियों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार