महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे को जांच के लिए ले जाया गया अस्पताल, बोले- मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘‘नियमित जांच’’ के लिए मंगलवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। शिंदे के एक निकट सहयोगी ने यह जानकारी दी। 

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए।’’ शिंदे को ज्युपिटर अस्पताल ले जाया गया। शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘नियमित जांच’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे। सामंत ने कहा, ‘‘उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनकी खून की जांच की जाएगी।’’ 

शिंदे की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है। शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और यहां अपने निजी आवास पर रह रहे हैं। शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव दारे गए थे जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नयी सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को राष्ट्र को किया समर्पित 

संबंधित समाचार