जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा: खाई में वाहन गिरने से चार लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार शाम एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल शाम एक वाहन डांगडुरु बांध स्थल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें-देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, बीजेपी कोर कमेटी से ग्रीन सिग्नल...कल शाम 5 बजे लेंगे शपथ  

संबंधित समाचार