मुरादाबाद : ट्रेन से उतरते समय कटा युवक का हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक का हाथ कट गया। घायल को जीआरपी ने गंभीर हालत में से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना मझोला क्षेत्र के मानसरोवर फकीरपुरा निवासी अरविंद (30) हलवाई का काम करता है। बीते बुधवार की देर रात अरविंद कहीं से काम करने के बाद घर लौट रहा था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आकर वह घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि युवक का बायां हाथ हादसे में कट गया है। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम बचा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Moradabad News : TDI City में मुस्लिम को मकान बेचने पर बवाल, सपाई बोले-संविधान के खिलाफ चलने वालों के विरुद्ध की जाए कानूनी कार्रवाई

संबंधित समाचार