Moradabad News : TDI City में मुस्लिम को मकान बेचने पर बवाल, सपाई बोले-संविधान के खिलाफ चलने वालों के विरुद्ध की जाए कानूनी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद । थाना सिविल लाइंस इलाके के रामगंगा विहार स्थित पॉश कॉलोनी टीडीआई सिटी में ( TDI City ) मुस्लिम डॉक्टर दंपत्ति को मकान बेचने पर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के लोग मकान खरीदने वाले डॉक्टर का विरोध कर रहे हैं और कॉलोनी में रहने वाले हिंदू आक्रोशित हो गए हैं। मुस्लिम डॉक्टर को की गई रजिस्ट्री को कैंसिल कराने की मांग की।

वहीं गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर परिसर पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होने कहा कि संविधान के खिलाफ चलने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। सपा नेता ने आरोप लगाया कि यह कॉलोनी में रहने वाले हिंदू लोग जान पूछकर इसको तूल दे रहे हैं, ताकि माहौल गर्म हो जाए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां पर सभी समुदाय का एक साथ रहने के लिए काम कर रहे हैं तो वहीं मुरादाबाद में कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की मांगे उठाकर शांति में खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए।

मकान बेचने पर सोसाइटी के लोगों ने किया विरोध
विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तब शुरू हुआ जब ‘टीडीआई सोसाइटी’ के सदस्यों को पता चला कि डॉक्टर अशोक बजाज नाम के व्यक्ति ने अपना मकान डॉक्टर इकरा चौधरी को बेच दिया। लोगों का आरोप है कि यह उचित नहीं है क्योंकि यह ऐसी सोसाइटी है जहां हिंदू रहते हैं। डाक्टर अशोक बजाज, अपना मकान वापस लो’’ के नारे लिखे बैनरों के साथ महिलाओं समेत सोसाइटी के लोगों ने कॉलोनी के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह किसी खास समुदाय से नफरत नहीं करते। हालांकि उन्होंने कहा, हमें डर है कि इस सोसाइटी की जनसांख्यिकी संरचना में गड़बड़ी पैदा होगी और अगर दूसरे समुदाय के लोग यहां रहने लगते हैं तो अवांछित बदलाव किया जा सकता है जिससे हिंदू यहां से दूसरी जगह जाने लगेंगे। जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि सोसाइटी ने शिकायत की है और उन्होंने एक मकान बेचे जाने पर आपत्ति की है। उन्होंने कहा, हम संबंधित पक्षों से बात कर रहे हैं और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : संसद में उठा चुका है टीएमयू के छात्रों की मौत का मुद्दा, इस साल 5 आत्महत्या के मामले आए सामने

संबंधित समाचार