आज का राशिफल। 6 दिसंबर, 2024
मेष
आज किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमीजन से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
वृष
आज कानूनी मामले उलझ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में परेशानियां होंगी। घर के छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है।
मिथुन
आज कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। दांपत्य संबंधों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है।
कर्क
आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी।
सिंह
आज आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान होगा। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी। आपको सभी काम समय पर करने चाहिए। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या
आज निवेश के दौरान सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। नए प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आज अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने का प्रयास करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग सौदें जांच-परख कर ही करें। जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। महिलाओं को किचन में उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
वृश्चिक
आज अधिकारियों से आपको मदद लेनी चाहिए। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायीत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।
धनु
आज का दिन नई साझेदारियों के लिए शुभ है। पड़ोसियों से अपने संबंध अच्छे रखें। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रहेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी।
मकर
आज दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशांति दूर होगी।
कुंभ
आज अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मीन
आज मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं।
