3 लोगों की मौत से दहला लखीमपुर, पहले पिता फिर दो बेटों ने दे दी जान...अब एक साथ उठेंगी अर्थियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पड़ोसी से मकान विवाद से परेशान आत्महत्या करने वाले पिता का दाह संस्कार करने के बाद उसके दोनों बेटों ने भी मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार की सुबह एक बेटे का शव रेल पटरी पर बरामद हुआ तो दूसरे का घर के अंदर शव लटका बरामद हुआ है। 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र दहल उठा है। एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे हैं। 

मामला थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज के ग्रंट नंबर 11 पंचायत के गांव बाबूपुर निवासी राम नरेश (60) ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों पर मकान विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में महिला सिपाही समेत चार लागों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा था। शुक्रवार की सुबह मृतक के बड़े पुत्र मुकेश कुमार (22) ने ट्रेन से कटकर अपनी जान गवां दी। उधर छोटे बेटे सुधीर कुमार (20) ने भी अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

एसपी ने मौका मुआयना कर ली जानकारी
पिता की मौत के बाद उसके दो बेटों के आत्महत्या करने की खबर से पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी, सीओ, थाना मैलानी पुलिस के साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस भी बाबूपुर गांव पहुंच गई। सूचना पाकर एसपी गणेश प्रसाद साहा भी सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रेक पर जिस जगह शव पड़ा था। उस जगह का निरीक्षण किया। घर में जाकर घटना स्थल देखा। परिवार वालों, आसपास के लोगों से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: गैंगस्टर के आरोपी मतीन की पांच करोड 43 लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार