कानपुर में कर्रही सड़क के बहुरेंगे दिन, सतीश महाना ने किया शिलान्यास...CM ग्रिड योजना के तहत बननी है

कानपुर में कर्रही सड़क के बहुरेंगे दिन, सतीश महाना ने किया शिलान्यास...CM ग्रिड योजना के तहत बननी है

कानपुर, अमृत विचार। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाले कर्रही मार्ग का शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिलान्यास किया। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सतीश महाना ने लगभग 60 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क को लेकर भूमि पूजन किया। इस दौरान सतीश महाना ने कहा कि यह सड़क बनने के बाद दक्षिण के लोगों को बड़ी राहत हो जायेगी।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि मैं, नगर आयुक्त व सभी नगर निगम के अधिकारियों को बधाई देना चाहती हूं। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे। हमने पहले चंद्रयान-3 के नाम पर यह सड़क रखी थी। सड़क जब बन जायेगी तो लोग देखते रहेंगे। इस सड़क पर सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।

जोन 3 में 61.51 करोड़ से 6.05 किलोमीटर बननी है। जरौली फ़ेस-1 से हमीरपुर रोड तक यह सड़क बननी हैं। काफी समय से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिसपर चलकर राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। कुछ समय पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी खबर की फोटों अपने एक्स हैंडल पर शेयर की थी। जिसके बाद नगर निगम का माखौल बना था।

IMG-20241208-WA0000

सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम के अधिकारियों ने इसको शामिल कराया था जिसके बाद संपूर्ण कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को सड़क के निर्माण कार्य के लिये शिलान्यास किया गया।

इस दौरान कर्रही मार्ग पर ही नगर निगम ने एक आयोजन किया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई बड़े नेता, जरौली के पार्षद अभय शुक्ला, पार्षद संतोष साहू समेत कई क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।

ताजा समाचार

पीलीभीत: तराई में सक्रिय शातिर लुटेरों पर शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट की FIR दर्ज
कानपुर में समाज कल्याण विभाग को नहीं मिल रहे दूल्हा दुल्हन: शुभ मुहुर्त शुरू, जिले में इतनी शादियों का है लक्ष्य...
बदायूं: 11 को होगी नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई
Saif Ali Khan Attack : हमलावर आक्रामक था लेकिन आभूषणों को हाथ नहीं लगाया, करीना कपूर ने पुलिस को बताया  
बरेली में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने किया हमला, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को तमंचे से धमकी, डंडों से पीटा...5 लागों पर FIR
पुनर्वास विवि: CUET से परास्नातक में प्रवेश शुरू, 26 पाठ्यक्रमों में होंगे एडमिशन, जाने लास्ट डेट