बहराइच: बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले के विरोध में प्रदर्शन, हिंदुओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नवाबगंज में स्थित जवाहर लाल इंटर कॉलेज में रविवार को हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी ने बंगलादेश में अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा।

बांग्लादेश में बीते कई दिनों से वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाने व चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को नवाबगंज में स्थित जवाहर इंटर कॉलेज से विशाल रैली निकाली गई। यह रैली नवाबगंज के जवाहर इंटर कॉलेज से बाजार होते हुए नवाबगंज चौक होकर थाना नवाबगंज पहुंची। जहां पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।

9

मनीष पांडेय (समाजसेवी) ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व साधु संतों पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसे वहां की सरकार रोक नहीं पा रही है। इसको लेकर हिंदू समाज में जबरदस्त आक्रोश है। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर स्थित मजार और मस्जिदों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

9

इसके बाद सभी ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजय शर्मा, विश्व दीप, राहुल मिश्र,समित पटेल, प्रहलाद पटेल, राजेश वर्मा, नीरज मिश्र, शिवम्, साबितराम, कमलेश, सूरज, प्रदीप वर्मा, पवन वर्मा, अजय चौधरी, कल्लू सिंह, संजय सिंह,अरुण सिंह हजारों की तादाद में मनीष पांडेय के समर्थक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में काल के गाल में समा गए चार लोग: आर्थो सर्जन और अकाउंटेंट का परिवार बेहाल, घर से ले गया दोस्त और रास्ते में आ गई मौत

 

संबंधित समाचार