Kanpur: नाबालिग से तीन नाबालिगों ने किया कुकर्म...पीड़ित की मां ने कार्रवाई से किया इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले तीन नाबालिगों ने इलाके के ही एक नाबालिग के साथ सामूहिक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप लगाया कि उन लोगों ने घटना करते वक्त उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो उन लोगों के होश उड़ गए।

इस पर इलाके में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़ित की मां ने आरोपियों की खिलाफ तहरीर दी। लेकिन आरोपियों के माफी मांगने पर उसकी मां ने तहरीर वापस ले ली। 

नवाबगंज चिड़ियाघर के पास एक इलाके में रहने वाली महिला का 13 वर्षीय पुत्र रविवार सुबह घर से निकला था। तभी इलाके के ही तीन नाबालिगों ने उसके साथ सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से कुकर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई तो वह बेटे को लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

तीन नाबालिगों द्वारा कुकर्म की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि इस दौरान आरोपितों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। मामले को लेकर देर शाम पीड़ित की मां ने कार्रवाई से इंकार करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली। इस संबंध में नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है अगर वह तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Unnao में पुष्पा-2 देखने उमड़ी भीड़, टिकट के लिए मची धक्का-मुक्की, पुलिस ने भांजी लाठियां

संबंधित समाचार