Sambhal Violence : कोर्ट कमिश्नर का स्वास्थ्य खराब, जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 15 दिन का और समय मांगा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष व पेरोकार ने समय मांगने पर उठाई आपत्ति 

कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव।

चन्दौसी (संभल) अमृत विचार। जामा मस्जिद प्रकरण में सोमवार को कोर्ट कमिश्नर ने सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चन्दौसी में स्वास्थ्य का हवाला देकर सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 15 दिन का और समय मांगा है। कोर्ट अपना निर्णय शाम चार बजे देगी। वहीं जामा मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष व पेरोकार जफर अली ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय मांगने पर आपत्ति जताई है और अपनी शिकायत में पेश की है।

संभल स्थित जामा मस्जिद प्रकरण सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चन्दौसी में चल रहा है। सोमवार को कोर्ट कमिश्नर को मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करनी थी। सोमवार की सुबह 10 बजे कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव न्यायालय पहुंचे और अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। न्यायालय ने शाम चार बजे फैसला सुनाने की बात कही है। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि उनका चार दिन से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, जिससे सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। इसलिए न्यायालय से 15 दिन का समय मांगा है।

वहीं जामा मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष व पेरोकार जफर अली ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय मांगने पर न्यायालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में किसी तरह की सुनवाई से इनकार कर दिया है, तो फिर निचली अदालत में सर्वे रिपोर्ट के लिए समय मांगने का कोई औचित्य नहीं है।

ये भी पढ़ें : संभल हिंसा में शामिल चार और लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार