जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा ये बड़ा खतरा!, चेतावनी जारी
श्रीनगर। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आगामी 14 और 15 नवंबर को विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिससे यहां हवाई और अन्य यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अरब सागर से शुरू होकर अफगानिस्तान और …
श्रीनगर। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आगामी 14 और 15 नवंबर को विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिससे यहां हवाई और अन्य यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अरब सागर से शुरू होकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार से जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है।
हालांकि पश्चिमी विक्षोभ 13 और 14 नवंबर को अधिक सक्रिय होगा, जिससे यहां बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रात के समय आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और वृद्धि देखी गई है, जबकि लद्दाख में न्यूनतम तापमान के नीचे रहने के कारण लोग ठंड के मारे कांप रहे हैं। गुरुवार को ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहने के कारण श्रीनगर सहित घाटी में दिन में भी ठंड बढ़ गई।
प्रवक्ता के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर, जम्मू, लद्दाख और पाकिस्तान के कब्जे वाले (पीओके) के गिलगित और बाल्टिस्तान में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 14 और 15 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में सबसे कम तापमान कारगिल में -2.8 डिग्री, स्कार्दू (पीओके) में -1.8 डिग्री, कुपवाड़ा में -18 डिग्री, पहलगाम रिजोर्ट में -1.6 डिग्री और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर स्थित कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में -0.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई और गुरुवार को यह 0.1 डिग्री पर आ गया, जो बुधवार के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से नीचे है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जबकि श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है।
