मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, संभल हिंसा पर बोले-मौजूदा अधिकारियों को पहले हटाया जाए...
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर मुरादाबाद पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता की। संजय कपूर ने किसान आंदोलन, संभल हिंसा और बंगलादेश मुद्दे पर बात की। साथी ही वहीं पार्टी संग़ठन पर भी चर्चा की। संजय कपूर ने कहा कि सरकार ने पहले किसान आंदोलन में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। जिस कारण किसानों को दोबारा आंदोलन करना पड़ रहा है। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। इसी कारण मनमोहन सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जीएसटी व इनकम टैक्स के मुद्दे पर भी व्यापारियों व कर्मचारियों से छल करने की बात कही। उन्होंने सम्भल विवाद में विदेशी कनेक्शन की जांच का विषय बताया। कहा कि मौजूदा अधिकारियों को पहले हटाया जाए। आरोप लगाया कि कुछ न कुछ छिपाने के लिए ही सरकार राहुल जी को सम्भल नहीं आने दे रही। बांग्लादेश में हिंदूओं के उत्पीड़न पर उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप किए जाने की मांग भी की। तो वहीं संग़ठन पुनर्गठन को उन्होंने एक रूटीन प्रक्रिया बताया। कहा कि शीघ्र ही नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : महानगर की बेटी अमेरिका में जगा रही हिंदी की अलख, दो लाख से अधिक बच्चों को दे चुकीं शिक्षा
