Green Corridor: सेना को 21.81 हेक्टेयर भूमि देगा एलडीए, पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बनेगा बंधा और होगा 4-लेन निर्माण

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सेना से ग्रीन कॉरिडोर पार्ट-3 के लिए ली गई 21.81 हेक्टेयर भूमि के बदले लखनऊ विकास प्राधिकरण उतनी कीमत की भूमि देगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद आगे भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण को ग्रीन कॉरिडोर पार्ट-3 के तहत पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधा व 4-लेन सड़क निर्माण करना है। इस योजना में आ रही छावनी की 21.81 हेक्टेयर भूमि सैन्य मंत्रालय द्वारा एलडीए को दी गई थी। शर्तों के मुताबिक भूमि के बदले उतनी कीमत की भूमि सेना को देगा। जमीन नेहरू इन्क्लेव या गोमती नगर के आसपास दी जाएगी। 4 दिसंबर को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर स्वीकृति मिलने पर सर्वे शुरू हो गया है।

सेना की भूमि से नहीं खोदी जाएगी मिट्टी
बंधा बनने से सेना की भूमि दो भागों में विभाजित होगी। छावनी क्षेत्र में आंतरिक आवागमन के लिए बंधे में तीन अंडरपास अथवा रोटरी विकसित किए जाएंगे। शर्त यह भी रखी गयी कि बंधा निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई सेना की भूमि से नहीं की जाएगी। इसके अलावा छावनी में रहने वाले सेना के अधिकारियों व जवानों के सुगम आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर से दिलकुशा तक एक लिंक प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः पल्स पोलियो अभियान शुरू, 7 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

संबंधित समाचार