चंपावत: तीन तस्कर गिरफ्तार, ऐसे करते थे चरस की तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत,अमृत विचार।पुलिस ने बोलेरो से चरस की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को एक किलो चाय के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि बोलेरो को सीज कर दिया है। मनीष खत्री थाना प्रभारी लोहाघाट ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को …

चंपावत,अमृत विचार।पुलिस ने बोलेरो से चरस की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को एक किलो चाय के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि बोलेरो को सीज कर दिया है।


मनीष खत्री थाना प्रभारी लोहाघाट ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को खुनाबोरा रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक बोलेरो संख्या यूए 04 डी 7286 की तलाशी तो वाहन में सवार तीन लोगों से कुल 1.40 किलो चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि दीपक खर्कवाल पुत्र एनडी खर्कवाल निवासी खर्क खलखडिया से 520 ग्राम , नवीन चंद्र खर्कवाल पुत्र डीडी खर्कवाल निवासी खर्क खलखडिया से 260 ग्राम और हैदर अली पुत्र जाबिर अली निवासी खर्कखलखडिया से 260 ग्राम चरस बरामद हुई है। बोलेरो को सीज करने के साथ ही तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है।

संबंधित समाचार