बहराइच: बिना परमिट काट दिए शीशम के 6 पेड़, वन विभाग ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के बैवाही गांव के निकट बिना परमिट के लकड़ी के ठेकेदार ने शीशम के 6 हरे पेड़ों को कटवा दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैवाही के पास तालाब के किनारे एक किसान के खेत में कई हरे शीशम के पेड़ लगे थे। शिवपुर निवासी एक लकड़ी के ठेकेदार ने बिना परमिट के उसमें से 6 पेड़ बीते शनिवार को काट लिया। 

इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी जिस पर सोमवार को नानपारा रेंज के वन कर्मी पहुंचे तो पता चला कि जिस जगह पेड़ो की कटाई हुई है वो मोतीपुर रेंज में पड़ता है जिसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एस के तिवारी को दी गई है।
 
इस मामले में पूछे जाने पर वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लगातर हरे भरे पेड़ों की कटाई से पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने राइजिंग राजस्थान समिट का किया उद्घाटन, कहा- भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता