हरदोईः बरामदे में मिला बुजुर्ग का शव, चाचा और चचेरे भाइयों पर लगा हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। कासिमपुर थाने में सोमवार को जरियारी मजरा पहिया निवासी एक युवक के घर में बड़ी अफरा-तफरी मच गई। जब खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने गए बुजुर्ग का शव उसी की चारपाई पर पड़ा देखा। उसके मुंह पर न कोई चोट लगी थी और न ही कोई बीमारी थी। बस मुंह से खून निकल रहा था। बुजुर्ग के पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर पिता को मारने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बताया गया है कि कासिमपुर थाने के जरियारी मजरा पहिया निवासी 75 वर्षीय कल्लू पुत्र खग्गा रविवार की शाम को खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने के लिए चले गए। सोमवार की सुबह देखा गया कि कल्लू के मुंह से खून निकल रहा था। इस पर वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों का मामना है कि मृत युवक का गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। कल्लू के पुत्र राम खिलावन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता का चाचा जयराम और चचेरे भाइयों प्रभाष और राम औतार से मनमुटाव चल रहा था। उसी वजह से उसे हत्या की शंका लग रही है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ेः दो हजार के लिए डोला लेखपाल का ईमान, किसान से मांगी रिश्वत, देखें वीडियो

संबंधित समाचार