झारखंड विधानसभा अध्यक्ष: रबींद्रनाथ महतो ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनें स्पीकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रबींद्रनाथ महतो मंगलवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। वो लगातर दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं। विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रस्ताव का समर्थन किया। 

लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सोरेन ने सत्तारूढ़ गढबंधन की ओर से महतो को बधाई दी। हाल के विधानसभा चुनाव में रबींद्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधवचंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर झामुमो के टिकट पर नाला विधानसभा सीट बरकरार रखी। 

झामुमो नेता महतो ने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को मतगणना के बाद लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की। इस गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कीं। भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 24 सीट हासिल कीं।

यह भी पढ़ें:-राहुल या ममता: INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर रार, लालू यादव ने कर दी यह बड़ी मांग

 

संबंधित समाचार