बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटक भी बर्फबारी का जमकर उठा रहे हैं लुत्फ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली।  बारिश और बर्फबारी के बाद भवाली व आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार को चटक धूप खिली रही। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि रात के समय तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इधर, रात में पाला गिरने से बर्फ में फिसलन बढ़ गई। 

 

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी से पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। बर्फबारी होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है और पर्यटक जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं नैनीताल में बीते दिन जमकर बर्फबारी हुआ और पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाते दिखाई दिए। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं सड़कों के किनारों पर काफी बर्फ जमी हुई है।  

 

बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक 

नैनीताल की फोटो

 

संबंधित समाचार