पीलीभीत: मोहम्मदगंज रंपुरा में सियार ने ग्रामीण को हमला कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। क्षेत्र में सियार के हमले नहीं थम  सके  हैं। पिछले दो माह से लगातार आबादी के नजदीक सियार दस्तक देकर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को मोहम्मदगंज रंपुरा गांव में सियार ने हमला कर ग्रामीण को घायल कर दिया।
 
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज रंपुरा के रहने वाले अनिल कुमार (26) पुत्र बुद्धसेन ने बताया कि उसने अपने खेत में गेहूं की बुवाई की थी। फसल का बंदर नुकसान कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह खेत पर जा रहे थे। इस बीच सियार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर पड़ोस में लाही की फसल की सिंचाई कर रहे ग्रामीण जमा हो गए और सियार को भगाया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। फिलहाल हमले के बाद ग्रामीणों में सियार की दहशत है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: सामने से चमकता पंचायत घर मगर अंदर खंडहर जैसी हालत...खिड़की, दरवाजे और ग्रिल तक गायब

संबंधित समाचार