कृपया ऐसा ना करें... ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के हाथरस दौरे को लेकर साधा निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस बूलगढ़ी गांव जाएंगे जहां वो दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरोप लगाया है कि पहले संभल और फिर हाथरस की यात्रा के जरिए वह उत्तर प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने हमला करते हुए कहा, "राहुल गांधी जी आपके अंदर निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको पता ही नहीं है कि हाथरस मामले की जांच CBI ने कर दी है।  मामला कोर्ट में चल रहा है। 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे राष्ट्र में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। जबकि आप (राहुल गांधी उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं। कृपया ऐसा ना करें...।"

बता दें कि राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था कड़ी की गई है। हाथरस के बूलगढी गांव में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्था की हुई है।

यह भी पढ़ें:-UP: नौशाद अहमद बने दुबे... जौनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग अपना रहे हिंदू उपनाम, कर रहे यह बड़ा दावा

संबंधित समाचार