बहराइच: माता प्रसाद पांडेय बोले- नरसिम्हा राव के नियम को बदल रही भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माता प्रसाद पांडेय बोले- महराजगंज के बाद संभल जाने से रोका 

बहराइच, अमृत विचार। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 1951 में नरसिम्हा राव ने नियम बनाया था, उसके बाद भी भाजपा उनके नियम को बदल रही है। जब तक वह हिंदू मुस्लिम नहीं करेगी तो उनकी सत्ता नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पहले बहराइच और अब संभल जाने से उन्हें रोका गया। लेकिन मामला शांत होने पर वह महाराजगंज के लोगों से मिलने के लिए जा रहे हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने सपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रेस वार्ता के दौरान माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने अलग पार्टी बना रखी है। प्रदेश में हो रहे बवाल के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सम्भल में सरकार ने बवाल करवाया। 

माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि नरसिम्हा राव ने वर्ष 1951 में नियम बना दिया था। फिर किसी धार्मिक स्थल को क्यों बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम करके सत्ता हासिल करना चाहती है। वह विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कमियां छिपाने के लिए उन्हें बहराइच के महराजगंज जाने से रोका गया था। इसी तरह सम्भल जाने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में दौरा कर मौके की स्थिति देख रहे हैं। इसके बाद विधान सभा सत्र में मुद्दा उठाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, विधायक आनंद कुमार यादव, अर्जुन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: चीनी मिल ने किसानों का 16.93 करोड़ का किया भुगतान 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता