लखीमपुर खीरी : बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

घायल की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार जंगल किनारे बकरी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। साथी चरवाहों ने किसी तरह शोर शराबा कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को लेकर सीएचसी बिजुआ पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हादसा ब्लॉक मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित महेशापुर गांव का है। जहां चरवाहा बहादुर (48) पुत्र राम औतार अपने अन्य साथियों के साथ गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे जंगल किनारे स्थिति मड़हा बाबा स्थान के पास  बकरी चरा रहा था। इसी बीच जंगल से निकले बाघ ने पहले बकरी को मारने की कोशिश की। इसी बीच बकरी काे बचाने दौड़े बहादुर पर बाघ ने हमला कर दिया। यह देख साथी चरवाहों में हड़कंप मच गया। साथी चरवाहों के शोरगुल करने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल में चला गया। बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत व्याप्त हाे गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल चरवाह को सीएचसी बिजुआ लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दें कि भीरा वनरेंज क्षेत्र में बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही हमले की घटनाएं भी बढ़ गई है। आए दिन मवेशी चराने वाले लोग बाघ का शिकार हो  रहे हैं। कभी वनराज रिहायशी इलाकों में भ्रमण करते नजर आते है तो कभी खेतो व राह में आराम फरमाते। जंगल किनारे गांवों में बाघों की उपस्थिति से दहशत का माहौल बना रहता है। ग्रामीण रात को घरों से निकलने में भी भय महसूस करते हैं। 

वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया है। पग चिन्हों के आधार पर चरवाहे पर हमला करने वाला बाघ है। उसकी निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। -राजकुमार शर्मा वन क्षेत्राधिकारी भीरा

ये भी पढ़ें - लखीमपुर में पुलिसकर्मियों को क्यों लगानी पड़ गई दौड़? जमकर बहाया पसीना

संबंधित समाचार