कानपुर में पहाड़ों पर बर्फबारी ले बढ़ाई गलनभरी सर्दी: मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहर में गलनभरी सर्दी की शुरुआत कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बादलों की वजह से तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं है। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढोत्तरी हो गई। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि सोमवार से शहर में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। 

शहर में सुबह से ही गलन भरी ठंड आम लोगों को परेशान करने लगी। हालांकि दोपहर में तेज धूप से राहत मिली। 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज हवाएं चुभन भरी ठंड का एहसास दिला रही थीं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पहाड़ों पर तेज हुई बर्फबारी और अबाध उत्तर पश्चिमी हवाओं से शहर में गलनभरी ठंड की शुरुआत हुई है। यदि हवाओं का रुख यही रहा तो सोमवार से शहर में ठंड के बढ़ने की प्रबल संभावना है। सुबह और शाम को गलन तेज होगी। अभी बारिश के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- IIT छात्रा फूट-फूटकर रोई, बोली- ACP ने धोखा दिया, उसे सजा दिलाकर रहूंगी, CCTV फुटेज में मोहसिन छात्रा के साथ दिखाई दिया

संबंधित समाचार