मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:153 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे, लंच पैकेट न मिलने से नाराज हुये लोग
मिर्जापुर, अमृत विचार। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 153 जोड़ों ने विवाह के बंधन में बंध कर नये जीवन की शुरूआत की। नवोदय विद्यालय के इस परिसर में जहां एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच वर वधू सात फेर ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ निकाह भी हो रहा था।
मिर्जापुर जिले के 12 ब्लाक, 3 नगर पालिका और एक नगर पंचायत से 162 गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले युवक युवतियों का सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकरण हुआ था। शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 46 मंडप बनाए गए थे, लेकिन 9 जोड़े मांगलिक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सामूहिक विवाह समारोह में कई लोगों को लंच पैकेट न मिलने की बात भी सामने आई है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। कार्यक्रम में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवा विधायक सुचिष्मिता मौर्य नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Paracetamol Tablet: बुजुर्गों के पाचन तंत्र, हृदय और गुर्दे को खराब कर सकती है यह दवा, शोध मे हुआ खुलासा
