अल्मोड़ा: चार कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, तीन दिन के लिए बैंक बंद
अल्मोड़ा,अमृत विचार। भारतीय स्टेट बैंक की माल रोड शाखा में चार कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद बैंक को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई की माल रोड शाखा के एक कर्मी का कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। इस पर कोरोना संक्रमण …
अल्मोड़ा,अमृत विचार। भारतीय स्टेट बैंक की माल रोड शाखा में चार कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद बैंक को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई की माल रोड शाखा के एक कर्मी का कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। इस पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बैंक प्रबंधन ने गुरूवार को शाखा में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया। इधर शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में कार्यरत एक महिला समेत चार कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव हैं।
बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि सभी कोविड-19 पॉजिटिव कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। इधर बैंक प्रबंधन ने तीन दिनों के लिए माल रोड शाखा को बंद कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में बैंक बंद होने से हजारों खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
